फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पहले युवती से दुष्कर्म, फिर शादी के लिए हो गया राजी, अब तारीख भी तय हुई तो घर से फरार हो गया युवक

Tue, 24 Sep 2024 12:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

युवती ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रुड़की के एक युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। इस बीच युवक ने शादी करने का वादा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस बीच परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो युवक शादी करने के लिए राजी हो गया था और शादी की तारीख भी तय हो गई थी लेकिन अब युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। वह घर से फरार हो गया है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रुड़की के एक युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। इस बीच युवक ने शादी करने का वादा किया।

आरोप लगाया कि शादी का वादा कर प्रेमी डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार कर दिया। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने युवक से बात की लेकिन वह शादी के लिए नहीं माना।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: चुनाव से पहले झगड़ालू छात्र नेताओं पर अंकुश, 28 के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई
विज्ञापन


इस बीच परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो युवक और उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों ने बातचीत कर 12 नवंबर को शादी की तारीख भी तय कर दी। आरोप लगाया कि अब युवक फिर से शादी से इन्कार कर रहा है और घर से फरार हो गया है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों पक्षों में सुलह की बातचीत चल रही है।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें