फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मृदा परीक्षण के बाद ही उर्वरक का प्रयोग करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iगन्ना विकास विभाग के तत्वावधान में कृषक चौपाल का आयोजन
I
I
I
Iगन्ना विकास विभाग के तत्वावधान में गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेड़ी एवं उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी की सहभागिता से एक कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में गन्ने की प्राकृतिक खेती के तत्वों के समायोजन, समेकित फसल प्रबंधन, एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
I
Iग्राम कगवाली में आयोजित चौपाल में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक युवराज सिंह ने अधिक गन्ना उत्पादन के लिए मृदा स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। साथ ही मृदा स्वास्थ्य के सुधार के लिए ऑर्गेनिक मैटर में वृद्धि के साथ मृदा परीक्षण के उपरांत ही उर्वरक उपयोग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में सहायक प्रचार प्रभारी रीना नौलिया ने जीवामृत बनाने की विधि का प्रदर्शन किया। साथ ही प्राकृतिक खेती के तत्वों का गन्ना खेती में समायोजन लिए कृषकों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iउत्तम मिल चीनी प्रबंधन से आए सुशील ने कृषकों को गन्ने की फसल का समेकित प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया और लाल सड़न से ग्रसित गन्ना प्रजाति को-238 के फसल आच्छादन को कम करने के लिए मांग की। साथ ही ट्रेंच ओपनर, रेटून मैनेजर की उपलब्धता के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रचार प्रभारी शुभम सती, मामराज पंवार, दीपक, प्रमेंद्र, रोहित, नरेश, दिनेश, पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें