एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस बीच परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो युवक शादी करने के लिए राजी हो गया था और शादी की तारीख भी तय हो गई थी लेकिन अब युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। वह घर से फरार हो गया है।
युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रुड़की के एक युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। इस बीच युवक ने शादी करने का वादा किया।
आरोप लगाया कि शादी का वादा कर प्रेमी डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार कर दिया। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने युवक से बात की लेकिन वह शादी के लिए नहीं माना।
ये भी पढ़ें...Dehradun: चुनाव से पहले झगड़ालू छात्र नेताओं पर अंकुश, 28 के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई
इस बीच परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो युवक और उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों ने बातचीत कर 12 नवंबर को शादी की तारीख भी तय कर दी। आरोप लगाया कि अब युवक फिर से शादी से इन्कार कर रहा है और घर से फरार हो गया है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों पक्षों में सुलह की बातचीत चल रही है।I