फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पहले मजबूरी बता पांच हजार लिए, अब ब्लैकमेल कर मांगे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
I
I
I
Iएक युवती ने पहले मजबूरी बताकर एक युवक से पांच हजार रुपये उधार ले लिए। अब वही युवती, युवक को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपयों की मांग कर रही है। आरोपी युवती ने धमकी दी कि यदि वह तीन लाख रुपये नहीं देता है तो वह उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करा देगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसका भाई प्रॉपर्टी डीलर है। मालवीय चौक पर उसका कार्यालय है। सात मई को वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। उसी दौरान एक महिला का फोन आया। महिला ने बताया कि उसे पांच हजार रुपये की सख्त जरूरत है। वह जल्द ही लौटा देगी। उसका ब्याज भी दे देगी। इसके बाद महिला उसके ऑफिस आ गई।
विज्ञापन

I
Iमहिला ने आधार कार्ड दे दिया और अपनी मजबूरी बताई। इस पर उसके भाई ने महिला को पांच हजार रुपये दे दिए। वह महिला के ही किसी काम के लिए अपने एक दोस्त के साथ बहादराबाद भी गया। इसके बाद उन्होंने महिला को बस स्टैंड पर छोड़ दिया। पीड़ित के भाई ने बताया कि 12 मई को महिला के एक परिचित का फोन आया है। उसने महिला की ओर से तीन लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंंसा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें आरोपी महिला हिना निवासी गंगोह नकुड़ जिला सहारनपुर, टीटू व देवेंद्र निवासी मीरपुर देवबंद और अरशद मंसूरी निवासी रामलीला टीला, मुजफ्फरनगर के खिलाफ षड्यंत्र रचने व अवैध वसूली करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें