IIकारतूस मिस होने से बचा युवक, सिर पर बट मार किया घायल
I
I I
Iलोगों ने युवकों को पकड़कर पीटा, दो युवक फरार, दो पुलिस को सौंपे
I
I बुलेट के साइलेंसर से पटाखा छोड़ने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो अलग-अलग बुलेट पर सवार चार युवकों ने युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि कारतूस मिस हो गया। इस पर युवकों ने युवक के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने चारों युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस बीच दो युवक मौके से फरार हो गए। जबकि दो को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
I
I
I
Iशनिवार शाम लक्सर के सोसायटी रोड पर दो बुलेट बाइक पर चार युवक साइलेंसर से पटाखे छोड़ रहे थे। इस पर मोहल्ले के आशु ने उन्हें टोक दिया। जिससे गुस्साए युवकों ने उससे गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि कारतूस मिस हो गया और गोली नहीं चली। इस पर युवकों ने आशु के सिर पर तमंचे के बट से हमला कर घायल कर दिया। आशु ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए और चारों युवकों को पकड़ लिया। साथ ही उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस बीच दो युवक मौके से फरार हो गए। जबकि लोगों ने दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों युवकों से तमंचा बरामद किया गया है। चारों युवकों पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।I