फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: होटल पर खाना खाने आए युवक पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकार सवार युवकों ने युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला
I
I

I
Iपुलिस ने सात युवकों पर दर्ज किया केस, कर रही तलाश
I
Iशादी में हुए विवाद में एक युवक ने साथियों के साथ होटल में खाना खाने आए युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस बीच युवक पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी झोंका गया। किसी तरह युवक ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात युवकाें पर केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित केल्हनपुर निवासी इस्लाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच नवंबर को उनके गांव में लक्सर के बहादरपुर गांव से बरात आई थी। इस बीच उनके भाई सलमान का बहादरपुर निवासी छोटा से विवाद हो गया था। छोटा ने भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि 14 नवंबर को उनका भाई गांव के ही जीशान और फरमान के साथ रुड़की के बादशाह होटल में खाना खाने आया था।
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि इस बीच छोटा अपने साथी शाहाद, अमन, अलीखान, बासिद, अनीस और सुभान अली निवासी बहादरपुर खादर, लक्सर ने होटल में भाई को घेर लिया व तमंचा तान दिया। साथ ही उक्त युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच कार से डंडे निकालकर भाई पर हमला कर दिया गया। बीच बचाव कराने आए जीशान और फरमान से भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोप है कि इस बीच छोटा ने भाई को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह उसके भाई ने भागकर जान बचाई। इस बीच लोगों को जमा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवकों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें