नगर में एक बंद पड़े मकान में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार को लक्सर में केहड़ा मार्ग पर स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। उन्होंने बताया कि बंद पड़े मकान के पूजाघर से आग फैली थी। आग से यहां रखी सरसों व पूजाघर का सामान जला है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।