फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मतदाता सत्यापन अभियान में सहयोग की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट-1 के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जेएम ने सभी से मतदाता सत्यापन अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा क्षेत्र रुड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा एवं मंगलौर के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी एवं यूकेडी के बीएलए -1 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान जेएम दीपक रामचंद्र सेठ की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत वर्तमान में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।



उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है और प्रत्येक मतदाता से गणना फार्म भरवाया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करें और अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक के दौरान झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए प्रतिनिधियों की ओर से प्री-एसआईआर गतिविधियों के दौरान चिन्हित अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी गई। इस पर जेएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्री-एसआईआर गतिविधियों के दौरान चिह्नित अनमैप्ड मतदाताओं का विवरण उपलब्ध कराया जाए। जेएम ने कहा कि सभी हितधारकों के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें