फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन झोपड़ियों में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतवा गांव स्थित तीन झोपड़ियों में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग बढ़ती चली गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा पूरा सामान जलकर खराब हो गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अमित कुमार ने बताया कि फतवा गांव स्थित ओवरहेड टैंक के पास काफी समय से मुजफ्फरपुर बिहार निवासी गरीबदास और पवन अपने परिवार के साथ तीन झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। परिवार के लोग मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। बताया कि रविवार को परिवार के लोग मजदूरी के लिए गए थे। इस दौरान घर पर चार छोटे बच्चे थे। शाम करीब पांच झोपड़ियों में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग लगती देख बच्चों ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर अग्निशमन प्रभारी लक्सर कृपाराम शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कपड़े, बर्तन, अनाज, खाने का सामान व नकदी सहित अन्य सामान जलकर खराब हो गया। अग्निशमन प्रभारी कृपाराम शर्मा ने बताया कि सामान जलकर खराब हो गया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें