फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, सारा सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा मार्ग पर स्थित कबाड़ के गोदाम में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




मंगलौर के मोहल्ला बंदरटोल निवासी इकराम का लंढौरा मार्ग स्थित एक धर्मकांटे के पास कबाड़ का गोदाम है। रविवार दोपहर अचानक गोदाम से धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।



सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा कबाड़ और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित गोदाम स्वामी के अनुसार, आग से लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम आग लगने की वजहों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें