गांव भगवानपुर चंदनपुर में देर रात एक परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। हादसे में दुकान के अंदर रखा हजारों रुपये का सामान और एक मोबाइल जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार अब्दुल कलाम की परचून की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक दुकान का ज्यादातर सामान जल चुका था। घटना में अब्दुल कलाम को हजारों का नुकसान हुआ।