फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी यशपाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दुकानदार है। गांव का ही विकास पिछले दो माह से झगड़ा करने की नीयत से उसकी दुकान के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज और फब्तियां कस रहा था। विकास की इन हरकतों की उसके परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि 25 सितंबर को लगभग 10 बजे विकास उसकी दुकान पर आकर गाली-गलौज करने लगा था। विरोध किया तो आरोप है कि वह अपने पिता विनोद और अपने चाचा संजीव व टिवंकल और चचेरे भाई लक्ष्य को मौके पर बुला लाया। परिजनों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी विकास, विनोद, संजीव, टिंकल और लक्ष्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें