फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घोसीपुरा मामले में 29 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोसीपुरा में शुक्रवार को ट्यूबवेल के पास कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने मामले में 29 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




अमजद निवासी घोसीपुरा ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे आजम के ट्यूबवेल के पास गन्ना छील रहा था। इसी दौरान उसका चाचा हाकम अपनी बाइक से वहां पहुंचा। किसी के आवाज देने पर हाकम जैसे ही रुका, घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

तहरीर के अनुसार हमले में मन्नवर, आजाद, तैमूर उर्फ मुन्ना, एहसान, सद्दाम, अफसान, इकराब, अमीर और नूरहसन समेत 15-20 अन्य लोग शामिल थे। आरोप है कि इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से हाकम पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे दिलशाद को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। शोर मचाने पर ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल हाकम को तत्काल रुड़की अस्पताल ले जाया गया। हाकम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। अमजद का कहना है कि आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि इन लोगों से उनके परिवार को जान का खतरा है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप



मंगलौर। घोसीपुरा गांव में शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले में अब दूसरे पक्ष ने सामने आकर पुलिस कार्रवाई और पहले पक्ष के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। दूसरे पक्ष की ओर से अकरम ने प्रेसवार्ता कर दावा किया कि झगड़े की शुरुआत उनकी तरफ से नहीं हुई थी। विपक्षी जान से मारने की नीयत से आए थे।



दिल्ली रोड स्थित एक होटल में घोसीपुरा गांव निवासी अकरम ने पत्रकारों को बताया कि गांव में चल रहे खनन कार्य की उनके पास शासन से विधिवत अनुमति है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहे थे और काम रोकने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहे थे। प्रेसवार्ता के दौरान अकरम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। इस दौरान महबूब, एहतेशाम, नसीम समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें