फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जानलेवा हमले के आरोप में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रणसूरा गांव में 13 मई को हुई घटना में एक पक्ष ने गांव के ही लोगों पर फायरिंग करने और गोली लगने से एक युवक के घायल हो जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद 10 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली के रणसूरा गांव निवासी गुफरान ने आरोपी जाहिद, साजिद, राशिद, हुस्न अली, खुर्शीद, सुभान, मन्नान, आरिफ, इलियास और अनीस निवासी रणसूरा पर परिजन शौकीन व श्मशाद को रोकने, ट्रैक्टर से उतारकर हमला करने और फायरिंग व बंधक बनाकर पिटाई करने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस आरोपी अनीस और जाहिद को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दूसरे पक्ष की ओर से अकरम ने न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मारपीट की पुरानी रंजिश के कारण 13 मई की शाम को आरोपी शौकीन, मुस्लिम, शमशाद, रईस, रिजवान, गुफरान, मुर्सलीन, तसलीम, परवेज और याकूब निवासी रणसूरा ने तमंचे और धारदार हथियार से लैस होकर उनके चाचा जाहिद के घर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

तमंचों से की गई फायरिंग में उनके चचेरे भाई खुर्शीद की कमर में गोली लगी थी। उसे लक्सर अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। मामले में पुलिस को प्रार्थनापत्र दिए जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसपर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें