फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर अफजलपुर निवासी ऋषिपाल ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अक्तूबर को उसका पुत्र कुनाल बाइक से पास के गांव निजामपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर रात करीब 10 बजे वह शादी समारोह से वापस अपने गांव आ रहा था। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसके पुत्र को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें