फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दंपती की मौत हो जाने के मामले में वाहन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उ.प्र. के जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के तुगलकपुर कम्हेड़ा निवासी सलीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह उसका भाई लाड्डा अली अपनी पत्नी गुलफ्शा के साथ रुड़की क्षेत्र के पिरान कलियर किसी काम से गया था।
विज्ञापन


शाम को वहां से कांवड़ पटरी के रास्ते घर लौटते समय लगभग 4.30 बजे जैसे ही मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। इससे दंपती बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरे थे। राहगीरों ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दंपती को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि दंपती के भाई सलीम अहमद की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें