फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कंपनी का डाटा और फोन चोरी में सेल्स मैनेजर पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मखमपुर गांव स्थित एक निजी कंपनी के सेल्स एवं परचेज मैनेजर पर कंपनी का फोन और गोपनीय व्यावसायिक डाटा चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। कंपनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की प्रोमिनेंट फाइबर्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड संजय मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी में मुरादाबाद निवासी मोहित मनारिया सेल्स एवं परचेस मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि कर्मचारी ने कंपनी का एक आधिकारिक फोन चोरी कर लिया जिसमें कंपनी का अत्यंत महत्वपूर्ण और गोपनीय व्यावसायिक डाटा मौजूद था।

चोरी किए गए फोन का विवरण पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि यह कृत्य आपराधिक विश्वासघात, गबन और धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। कर्मचारी ने बिना किसी अनुमति के कंपनी की संपत्ति और डाटा पर कब्जा किया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मोहित मनारिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फोन के आईएमईआई नंबर और संबंधित सिम कार्ड को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। आरोपी कर्मचारी के संबंधित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें