फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भूमि विवाद में मारपीट, दो हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित भूमि के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर एक ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पाडली गुर्जर गांव में दो पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। एक पक्ष के साकिब का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। दोपहर दो बजे के बाद उन्हें सूचना मिली कि विवादित भूमि पर दूसरे पक्ष के लोग निर्माण कर रहे हैं। इसके कारण बबल और वाहिद अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे थे।

वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमले में बब्बल और वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके परिवार के लोगों ने भी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




वहां पर शुक्रवार को करीब पांच बजे दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि एक जमीन को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों में विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें