गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव निवासी ग्रामीण ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है। इसके लिए उसने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। इसमें उसने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। मामले में अब जिलाधिकारी के स्तर से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव निवासी कुर्बान की 12 सितंबर को मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका शव अगले दिन दफना दिया था। गंगनहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब मृतक के भाई मेहताब ने जिलाधिकारी को एक शिकायतपत्र दिया था। इसमें उसने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई थी।
मेहताब ने जिलाधिकारी को बताया था कि उसके भाई के शरीर पर निशान थे। इसके चलते उसने हत्या की आशंका जताई। साथ ही उसने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी ताकि पूरा मामला सामने आ सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने इस मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर होगी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।