फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: धारा में बहे पुत्र की तलाश में चार दिन से भटक रहा पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधिायाना से पुत्री रिया और पुत्र देवांश के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने आए पिता के सामने बेटा नदी की धारा में समा गया। पिछले चार दिनों से पुत्र की तलाश में पिता प्रदीप भटक रहे हैं। यही नहीं वह मुकामी चौकी और जल पुलिस से बेटे की तलाश के लिए हर रोज गुहार लगाते हैं। बचाव दल भी घटन के दिन से ही धारा में समाए युवक को तलाशनी में जुटी है।
विज्ञापन

पिता प्रदीप का कहना है कि वह शहर के एक वैद्य के यहां दवा लेने आते हैं। बीते शनिवार को बेटे और बेटी ने भी जिद की तो उन्हें वह साथ लेकर आए। हरकी पैड़ी के निकट घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी बीच बेटे देवांश का पैर फिसला और वह सीधे धारा में बहने लगा। उसका हाथ पकड़ने की कोशिश में प्रदीप ने भी छलांग लगाई, लेकिन इस बीच बेटे देवांश का हाथ छूट गया। गंगा में नहा रहे कुछ स्थानीय बच्चों ने प्रदीप को तो बचा लिया, लेकिन देवांश सामने ही देखते देखते धारा में विलीन हो गया।
इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी हरकी पैड़ी को दी। सूचना के बाद जल पुलिस और बचाव दल सक्रिय तो हुई, लेकिन आज तक उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल सका। प्रदीप ने प्रशासन से धारा कम करने और बेटे की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें