फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र में हुई मारपीट के बाद रुड़की सिविल अस्पताल में घायलों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने युवक और उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए युवक के चाचा से भी मारपीट की गई, जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में वसीम की गांव के ही एक पक्ष के लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद भी हो चुका है। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम वसीम घर के बाहर खड़ा था। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। उस समय तो आसपास के लोगों बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर वसीम के घर में घुस आए और हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए उसके पिता ताहिर और चाचा पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर वे धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें