फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परिवार की गैरमौजूदगी में बाप और बेटी को पड़ोसियों ने पीटा

Sun, 08 Feb 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुरू की जांच पड़ताल
विज्ञापन

घायल अवस्था में पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ की शिकायत
रुड़की। परिवार की गैरमौजूदगी में बाप और बेटी को पड़ोसियों की ओर से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिवार की एक युवती के साथ घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली की पाडली गुर्जर निवासी महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसियों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पड़ोसी दो दिन से उनके साथ गाली-गलौज कर हाथापाई कर रहे हैं। रविवार को वह अपने पिता संग घर में मौजूद थी और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। तभी पड़ोसी घर में आ धमके और उन्होंने बाप बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। लोगों को इकठ्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को दी। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। चेतक को गांव भेजकर आरोपियों को कोतवाली बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें