फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखाने की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय : गणेश जोशी

विज्ञापन
लक्सर तहसील में मखाना खेती की शुरूआत करते कृषि मंत्री - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जनपद में अब गन्ने के साथ मखाना भी किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ बनाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को तहसील के गंगदासपुर गांव में मखाना खेती के पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मखाने की खेती को बढ़ावा देने के लिए 143.16 लाख की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई है। मखाने की खेती से प्रदेश में किसानों को परंपरागत खेती के साथ नए विकल्प उपलब्ध होंगे और उनकी आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन




मणिगाछी एफपीओ की ओर से मखाने की खेती के लिए शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर तहसील के गंगदासपुर गांव में मखाना रोपकर जनपद में मखाना की खेती की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का गठन किया था। इसके लिए वर्ष 2025 से 2031 तक 476 करोड़ की राशि से मखाना विकास के लिए केंद्र पोषित योजना संचालित की जा रही है।



योजना के तहत बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में राज्य के लिए 50 लाख और चालू वित्त वर्ष में 143.16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी, ढकरानी और काशीपुर के सहयोग से किसानों को मखाना उत्पादन के लिए प्रशिक्षण और जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सूबे को औद्योनिकी प्रदेश बनाने के लिए सेब की सघन बागवानी के लिए इस वर्ष 230 हेक्टेयर में 30 क्लस्टर विकसित करने के साथ ही मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान बागवानी निदेशक महेंद्र पाल, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, गणिगाछी अध्यक्ष राजीव रंजन, डॉ. प्रेम कुमार, अजय पैन्यूली, अनुज प्रधान, दीपक सैनी, अजय शर्मा, कृष्णपाल चौहान, बाबूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें