फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बकाया भुगतान के लिए किसान समिति सचिव से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मजदूर मोर्चा के किसानों ने इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया जीएसटी और गन्ना भुगतान के लिए समिति सचिव से मुलाकात की। मिल प्रबंधन सचिव ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन किसानों को दिया।
विज्ञापन


किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष नंबरदार के नेतृत्व में किसानों ने इकबालपुर गन्ना समिति सचिव शीशपाल पंवार से मुलाकात की। किसानों ने कहा कि मिल के पास लगभग चार करोड़ की चीनी और शीरा उपलब्ध है। गन्ना समिति अधिकारियों को चीनी की बिक्री करवाकर किसानों का भुगतान करना चाहिए लेकिन लाखों रुपये की जीएसटी जमा न होने से चीनी की बिक्री नहीं हो पा रही है।



जीएसटी की वजह से किसानों का बकाया भुगतान अटका हुआ है। इस दौरान समिति सचिव को मिल के प्लांट हेड अरुण भाटी ने बताया कि बकाया जीएसटी जमा करने के प्रयास चल रहे हैं। जीएसटी जल्द ही जमा कर चीनी बेचकर किसानों का बकाया भुगतान एस्क्रो खाते के जरिए किया जाएगा। समिति सचिव शीशपाल पंवार ने बताया कि किसानों की मांगों को देखते हुए मिल प्रबंधन को जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें