फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए किसानों का प्रदर्शन

Tue, 21 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मुआवजे के लिए प्रदर्शन करते किसान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना - प्रदर्शन किया। किसानों की मांग पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एएसडीएम ने टीम के साथ ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए काश्तकारों के खेत देखे। 
विज्ञापन


मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नारसन क्षेत्र के सैकड़ों किसान तहसील मुख्यालय में पहुंचे। यहां किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर पिछले दिनों ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मंाग को लेकर पहले प्रदर्शन किया और बाद में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान भाकियू के गढ़वाल मंडलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन लेखपाल फसलों को महज दस प्रतिशत नुकसान होना दिखा रह हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रशासन किसानों की नष्ट फसलों का मुआवजा देना नहीं चाहता है। इसलिए वह गलत रिपोर्ट बनवा रहा है। धरने पर चौधरी विजेंद्र, राजकुमार सिंह, प्रहलाद सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे। शाम के समय किसानों की मांग पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित एवं एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट आदि गांवों में जाकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें