फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सही मुआवजा नहीं मिला तो आत्मदाह करेगा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से कुदरत की मार झेल रहे किसानों का दर्द मंगलवार को छलक पड़ा। किसानों ने कहा कि यदि उन्हें फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार से बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




बाढ़ के चलते किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। बिजोपुरा गांव के 24 से अधिक किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हाड़तोड़ मेहनत कर अपनी फसल तैयार की जाती है। उसी पर किसान का तमाम जीवन टिका होता है लेकिन बाढ़ के पानी में इस बार ऐसा केमिकल आया कि किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं।

उनका कहना था कि उन्होंने अपनी गन्ने की फसल को तैयार करने के लिए साहूकारों से पैसा उठाया था लेकिन अब साहूकार भी किसानों से उनकी फसल की जानकारी कर रहा है। साथ में यह भी पूछा जा रहा है कि वह उनका पैसा अब कैसे चुकाएंगे। कुछ किसानों का कहना था कि उन्हें अभी आगामी दिनों में अपने परिवार में शादियां भी करनी थीं लेकिन अब उनकी फसल तो बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन




खाने को कुछ बचा नहीं तो ऐसे में किसान आखिर क्या करेगा। उनकी उम्मीद केवल और केवल सरकार से है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को उनकी फसलों का सही मुआवजा नहीं मिला तो किसान अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इस दौरान किसान सतीश प्रधान, सत्यवीर चौधरी, अजब सिंह, सहदेव सिंह, अमित कुमार, राजेश कुमार, सुशील कुमार, राजकुमार, सुखबीर सिंह, दीप सिंह, मनोज कुमार, पंकज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें