फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा महतौली गांव में एक पक्ष के चार लोगों ने एक व्यक्ति के बेटे और उसके दोस्त को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही आरोपी हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के टांडा महतौली गांव निवासी नरेश का बेटा विशाल अपने दोस्त नितिन के साथ सुल्तानपुर कस्बे से घर आ रहे थे। इसी बीच उनसे रंजिश रखने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा किया हुआ था। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे तो उन्होंने विशाल व नितिन पर हमला कर दिया। इसमें दोनों को काफी चोटें लगीं। नितिन के दांत भी टूट गए।



आरोप है कि इस दौरान आरोपी हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नरेश की तहरीर पर टांडा महतौली गांव निवासी निहाल, शिवम, अंकुश व योगेंद्र उर्फ बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें