फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने के विरोध में किसान को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से चारा काटने का विरोध करने पर दो लोगों ने किसान के साथ मारपीट कर फायर झोंक दिया। एक गोली किसान के पैर और दूसरी सिर में लगी है। गंभीर हालत में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविंद्र उर्फ राका निवासी गोपालपुर बृहस्पतिवार को अपने खेत में चारा लेने गए थे। इस दौरान बुक्कनपुर निवासी दो लोग चोरी से उनके खेत से चारा काट रहे थे। आरोप है कि रविंद्र ने विरोध किया तो दोनों ने गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि एक व्यक्ति ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली रविंद्र के पैर और दूसरी सिर में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देख आरोपी फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना रविंद्र के परिजनों को दी। परिजन आननफानन मौके पर पहुंचे और उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिन पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें