फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती का पता न चलने पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी के लापता होने और पुलिस की ओर से गुमशुदगी लिखने के बाद भी उसका पता न चलने पर शनिवार को परिजनों व ग्रामीणों ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी में हंगामा कर धरना शुरू कर दिया। लक्सर सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की बेटी देहरादून में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले वह अपने घर से देहरादून के लिए निकली थी और इसके बाद से लापता हो गई। उसके परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने 25 जून को लड़की की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। शनिवार सुबह लड़की के कुछ पता न चलने पर उसके परिजन और ग्रामीणों ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी का घेराव कर लिया। वह पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन करने लगे जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने ग्रामीणों को मामले में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण टीम गठित कर लड़की की तलाश करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ देवेंद्र सिंह ने उपनिरीक्षक नवीन चौहान की अगुवाई में टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें