कोतवाली क्षेत्र में चोली गांव के पास बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सहारनपुर के गंगाली गांव निवासी आदित्य की बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ ही मिनटों में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
गंगली गांव निवासी आदित्य भगवानपुर क्षेत्र में एक कंपनी में काम करता था। बीती रात ड्यूटी पूरी कर वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इस बीच चोली गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुछ ही देर में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर कार को छोड़कर चालक फरार हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। बृहस्पतिवार को करीब 1 बजे मोर्चरी के बाहर परिजन भी पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर की ओर रवाना हो गए।