फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उधार रकम वापस मांगने पर फैक्टरी कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर। उधार दी गई रकम वापस मांगने पर दो भाइयों ने फैक्टरी कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी मनीष मिश्रा लक्सर स्थित टायर फैक्टरी में कर्मचारी हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी आरोपी अकांक्षु दीक्षित और अजीत दीक्षित उनके पूर्व परिचित हैं। मनीष मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अकांक्षु और अजीत के भाई आदित्य का वर्ष 2024 में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उनसे आर्थिक मदद मांगी। जिस पर उन्होंने 20 व 29 जून को उन्हें 3.50 लाख की रकम उधार दी थी। इसके अलावा भी आरोपियों ने उनसे नकद में पैसे उधार लिए। उन्हांने शीघ्र उनके पैसे वापस करने का भरोसा दिया था। लेकिन इसके बाद उन्हांने उधार दिए गए पैसे वापस नहीं किए। उनके दबाव बनाने पर आरोपियों ने उन्हें हरिद्वार बुलाया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को उधार दी गई रकम वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें