मार्ग पर रुके फैक्टरी कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लक्सर कोतवाली के रायसी क्षेत्र के बहालपुरी गांव निवासी अरुण कुमार ने तहरीर में बताया कि 25 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे टायर फैक्टरी में ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहे थे। रायसी रेलवे क्रॉसिंग को पार करके मार्ग पर वह लघुशंका के लिए रुके। इस दौरान चाबी बाइक में ही छोड़ दी। लौटकर आए तो उनकी बाइक नहीं थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।