फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सैनी सभा में तीन पदाधिकारियों का निष्कासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी समाज के संगठन में गुटबाजी सतह पर आ गई है। महाराजा भागीरथ विशाल सैनी सभा के पदाधिकारियों ने संगठन के तीन पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों के मनोनयन को भी स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


लक्सर में आयोजित की गई संगठन की बैठक में संगठन के संस्थापक जगदीश प्रसाद सैनी ने बताया कि अनुशासनहीनता और वरिष्ठों की उपेक्षा व वित्तीय कारणों से बाबूराम सैनी, राजकुमार उर्फ राजू व करम सिंह की संगठन से सदस्यता से निरस्त की गई है।

इसके साथ ही नए पदाधिकारियों में ईश्वर चंद सैनी को जिलाध्यक्ष, देशराज सैनी महामंत्री, विनोद सैनी व चरण सिंह सैनी उपाध्यक्ष और सुभाष सैनी मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। महेंद्र सिंह सैनी को प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान नरेंद्र कुमार, सोरेन सिंह, विजेंद्र कुमार, भगत सिंह, जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, राकेश कुमार, रमेश चंद्र, संजय कुमार, यशवीर सैनी, भगत सिंह सतपाल सिंह, कदम सिंह सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, संगठन के निष्कासित किए गए पदाधिकारियों ने एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समर्थकों के साथ मिलकर शीघ्र इस पर निर्णय लिया जाएगा। नया संगठन बनाने पर भी विचार की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें