मंगलौर स्थित केवल कन्या पाठशाला इंटर कालेज में मां सरस्वती की मूर्ति के दसवें स्थापना दिवस पर आय?
- फोटो : ROORKEE
सोमवार को मंगलौर स्थित केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मां सरस्वती मूर्ति स्थापना का दसवां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में पंडित अनिल शर्मा ने विधि विधान के साथ यज्ञ को संपन्न कराया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा को पुष्प और तिलक लगाकर उनसे कॉलेज में पढ़ने वाली सभी छात्राओं की शिक्षा को उत्तम बनाए जाने और कॉलेज की बोर्ड परीक्षाओं के उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए प्रार्थना की गई। हवन में पूर्णाहूति कॉलेज प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर ने दी। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सविता वत्स ने भी कॉलेज एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इसके बाद लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई और वेस्ट मैटीरियल से बनाए गए सामान की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कपूर, डॉ. सविता वत्स के अलावा हंसराज सचदेवा, एचएम कपूर, डॉ. सुरेश सैनी, प्रमोद गोयल, गुलशन अरोड़ा, आरडी कपूर, डॉ. सत्यवीर सिंह, प्रेम चंद गर्ग, रामकुमार कपूर, ईश्वर चोपड़ा, इंदु कपूर, डॉ. रोहिता कपूर, अंकित कपूर, कुलदीप कपूर आदि उपस्थित रहे।