फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के स्थल पर हर बरस मेले नहीं होने लगे झमेले

विज्ञापन
रुड़की आजाद नगर स्थित सैनी धर्मशाला में क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
देश की आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले रणबांकुरों के लिए किसी कवि की लिखी गई पंक्तियां ‘शहीदों के स्थल पर हर बरस लगेंगे मेले...’ को रुड़की में धता बताया जा रहा है। सिविल लाइंस चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा स्थल पर हर साल स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर आजादी का मेला तो नहीं लगता, अलबत्ता यह राजनीति का अखाड़ा बन रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। प्रतिमा स्थल पर लगे शिलापट्ट को उखाड़ लिया गया है। इसके बाद से शहीद स्थल को लेकर राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन

वैसे तो शहीदों के नाम से देशभर में राजनीतिक दल रोटियां सेकते रहे हैं, लेकिन शिक्षानगरी रुड़की में शहीद चंद्रशेखर स्थल के सम्मान की बहाली की आड़ में ज्यादा ही राजनीति हो रही है। स्थिति ये है कि पिछले पांच साल से शहीद स्थल को कभी चौराहे पर तो कभी सड़क के एक ओर स्थापित करने के लिए निर्माण शुरू किए जाते रहे हैं। अब जबकि सड़क के एक ओर मूर्ति स्थापना के लिए निर्माण लगभग पूरा हो गया है तो यहां मूर्ति स्थापना से पहले ही रविवार शाम शिलापट्ट किसी ने उखाड़ लिए। इनमें से एक शिलापट्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर गौरव गोयल आदि का नाम लिखा था तो दूसरी पर मेयर व पार्षदों के नाम अंकित किए गए थे।
गौरतलब है कि चंद्रशेखर आजाद का शहीद स्थल करीब पांच साल पहले सड़के के बीच में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद चंद्रशेखर बिग्रेड ने इसका विरोध करते हुए पुराने स्थल पर भूमि पूजन किया था। फिर नगर निगम ने यहां पार्क और प्रतिमा स्थल का निर्माण शुरू कराया था। अब ये निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन 15 अगस्त की तिथि नजदीक आते ही फिर से ये स्थल विवादों में आ गया है। राजनीतिक कारणों के चलते अधिकारी भी कुछ स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं हैं। इस बाबत नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से ऐसा कोई शिलापट्ट नहीं लगाया गया था। शिलापट्ट उखाड़े जाने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें