फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ढाई दशक बाद भी खानपुर में नहीं बना अंतरराज्यीय बस अड्डा

Wed, 18 Nov 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उठाई मांग, दूसरे राज्यों में जाने के लिए रुड़की-हरिद्वार जाना पड़ता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। प्रदेश गठन के ढाई दशक बाद भी खानपुर में अंतरराज्यीय बस अड्डा नहीं बनने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खानपुर में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि उत्तराखंड बनने के बाद खानपुर क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगी थी, लेकिन आज तक यहां सरकारी बस अड्डे की सुविधा नहीं मिल पाई है। इसके चलते लोगों को दूसरे राज्यों में जाने के लिए रुड़की और हरिद्वार जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली, लखनऊ और देहरादून जाते हैं। बस अड्डा नहीं होने के कारण उन्हें पहले लक्सर पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द खानपुर में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनवाने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में संदीप कुमार, करम सिंह, सुमित शर्मा, नीरज कुमार, वैभव, निशांत, अमित कुमार और नरेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें