17 साल की नाबालिग के बारे में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। नाबालिग अपने साथ फोन, जेवरात, नकदी और जरूरी कागजात लेकर गई थी। परिचितों और कुछ संदिग्ध फोन नंबर को पुलिस खंगाल रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि 17 वर्षीय पुत्री 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। घर की जांच की तो पता चला कि फोन, जेवरात, हजारों रुपये और जरूरी कागजात, कपड़े गायब है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। 26 जुलाई की शाम तक भी पुलिस को नाबालिग के बारे में कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लग सकी। पुलिस अब नाबालिग के फोन नंबर की कुंडली खंगाल कर उसकी तलाश के हर संभव प्रयास में लगी है। संवाद