फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ईएसआईसी डिस्पेंसरी के चिकित्सक पर रेफर नहीं बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने ईएसआईसी डिस्पेंसरी के चिकित्सक पर उपचार के लिए रेफर नहीं बनाने का आरोप लगाया है। युवक ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन




लक्सर निवासी युवक राजीव उर्फ राजू ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसके पैर में दिक्कत है। इसके अलावा उसे दूसरी कुछ शारीरिक समस्याएं भी हैं। लक्सर स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी में तैनात चिकित्सक ने उन्हें रुड़की के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया था। इस बीच चिकित्सक अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन


अवधि पूरी होने पर वह दोबारा रेफर बनवाने के लिए डिस्पेंसरी पहुंचे थे। यहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें रेफर करने से इन्कार कर दिया और डिस्पेंसरी से ही दवाएं देने की बात कही। आरोप है कि उन्हें रेफर भी नहीं किया गया और पूरी दवाएं भी डिस्पेंसरी से उपलब्ध नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव को भी शिकायत भेजकर जांच कराने और उसका रेफर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें