फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के साथ बुजुर्ग भी दिखा रहे हैं उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के साथ अब 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी कोरोना टीकाकरण के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं। कस्बे के मदरसातुल मोमिनीन मलकपुरा मदरसे में मुफ्ती के टीका लगवाने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन

सोमवार को मदरसातुल मोमिनीन मलकपुरा में वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित शिविर में सबसे पहले मुफ्ती मोहम्मद मासूम कासमी ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कोरोना का सुरक्षा कवच लिया। 45 वर्ष से अधिक आयु के करीब ढाई सौ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं, नगरपालिका कार्यालय में भी 18 वर्ष से अधिक की आयु वाले युवाओं को करीब 90 डोज लगाए गए। इस दौरान मुफ्ती मोहम्मद मासूम कासमी ने सभी लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही है। लिहाजा मुस्लिम समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कोरोना की वैक्सीन लगवानी चाहिए। वहीं, अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने भी शिविर में पहुंचकर लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंगलौर के लोगों में इस बार टीकाकरण के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है। मौके पर अधिशासी अधिकारी अजहर अली, सीएमएस डॉ. संजय कंसल, डॉ. अनंत गुप्ता, ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मतीउल्ला मजीद, प्रदेश सचिव डॉ. फैजान अली खान, डॉ. अहमद फारूकी, कोषाध्यक्ष डॉ. नदीम, डॉ. आस मोहम्मद, डॉ. सलीम, डॉ. मासूम अली, डॉ. गय्यूर आदि मौजूद रहे।
--
विशेष अभियान चलाकर 490 लोगों को लगाया टीका
खानपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को छह अतिरिक्त टीमें लगाकर क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 442 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि, 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 48 लोगों ने भी टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए सर्वे में खानपुर क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले करीब दो हजार लोगों के टीका नहीं लगने की बात सामने आई थी। इस पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने छह अतिरिक्त टीमें लगाकर खानपुर क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 442 लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 48 लोगों ने भी टीका लगवाया। सोमवार को भी राजेश पायलट स्टेडियम में 18 से अधिक आयु वाले और क्षेत्र में दो मोबाइल टीमों ने 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें