फोटो समाचार
स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला जुर्माना
स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला जुर्माना
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की मुहिम पर नगर और देहात में कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। हरिद्वार जनपद को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की मुहिम के तहत नगर पालिका प्रशासन ने हरिद्वार-लक्सर और बालावाली मार्ग पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अब तक स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 40 चालान कर नौ हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। देहात के अकौढ़ा, निरंजनपुर, खडंजा कुतुबपुर, खानपुर ब्रह्मपुर आदि गांवों में भी ग्राम सभा की ओर से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि रुड़की तिराहे से लेकर बालावाली मार्ग तक हाईवे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मचारी लापरवाही न करें इसके लिए उन्हें जीपीएस के साथ संबंधित क्षेत्र की फोटो उपलब्ध कराने को कहा गया है। बताया प्रशासन नियमों का पालन न करने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई कर रहा है। वहीं, देहात क्षेत्र में भी ग्राम सभाओं में स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमों का पालन न करने पर दुकानदारों और कोल्हू संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है।