फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ईएनटी चिकित्सक की ओपीडी बंद, बिना उपचार लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में शनिवार को ईएनटी चिकित्सक की ओपीडी बंद रहने से कान, नाक और गले से संबंधित बीमारी का उपचार कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक के उपलब्ध नहीं होने के कारण करीब 30 से अधिक मरीज बिना उपचार के ही लौट गए। कई मरीज अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे लेकिन बाद में उन्हें निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही सिविल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की आवाजाही शुरू हो गई थी। इनमें कई मरीज कान में दर्द, सुनने में परेशानी, गले में संक्रमण, खराश, नाक बंद होने और अन्य ईएनटी संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मरीजों को उम्मीद थी कि जांच के बाद उन्हें उपचार और दवाएं मिल जाएंगी। हालांकि ईएनटी चिकित्सक डॉ़ अनुभव अग्रवाल के उपलब्ध नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ गई। अस्पताल पहुंचे मरीज राजीव ने बताया कि उनके कान से पानी निकल रहा है वह डॉक्टर को कलियर से कान दिखाने के लिए पहुंचे लेकिन डॉक्टर नहीं होने से लौटना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ़ एके मिश्रा ने बताया कि ईएनटी चिकित्सक डॉ़ अनुभव अग्रवाल अवकाश पर होने से ओपीडी संचालित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें