फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कनेक्शन काटने से दस दिन पहले किसानों को सूचना दे ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत से विभिन्न समस्याओं पर मुलाकात की। भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा से स्मार्ट मीटर का विरोध करता आ रहा है। भविष्य में भी स्मार्ट मीटर लगने नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (रोड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ के नेतृत्व में किसानों ने अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत से शुक्रवार सुबह कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस बीच किसानों ने कहा कि ऊर्जा निगम का पूरा फोकस बकाया वसूली पर है। बकायेदारों की सूची भी जारी हुई है।



रोजाना बकायेदारों पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से अपील की है कि वह किसी भी बकायेदार का कनेक्शन काटने से दस दिन पूर्व उसे सूचित जरूर करें ताकि वह बकाया बिल जमा करने का बंदोबस्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ऊर्जा निगम की ओर से किसान और मजदूर वर्ग को बेवजह परेशान किया जा रहा है। अधिकारी संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


इस बीच यूनियन के किसानों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से लोगों को दिक्कत हुई है। कई लोगों के घरों पर बढ़े हुए बिल आए हैं। यह किसान और मजदूर विरोधी भी है। वह नहीं चाहते कि रुड़की विद्युत वितरण मंडल में स्मार्ट मीटर लगे। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा, नाजिम अली, प्रवेश प्रधान, गजेंद्र चौधरी, मनोज खटका, मुबारक अली और पवन रोड आदि मौजूद रहे।



यूनियन के पदाधिकारी व सदस्यों ने औपचारिक मुलाकात की है। कुछ समस्या भी मुलाकात के दौरान बताई गई थी जिनका समाधान निकाला गया है। बकायेदारों को बिल जमा कराने के लिए दो बार सूचना दी जाएगी। -विवेक राजपूत, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें