फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इमलीखेड़ा में 17 बीघा सरकारी भूमि से हटवाया वर्षों पुराना कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत इमलीखेड़ा के वार्ड नंबर-दो गुम्मावाला में नगर पंचायत की 17 बीघा सरकारी भूमि से सालों पुराना कब्जा नगर पंचायत की टीम ने हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन




नगर पंचायत इमलीखेड़ा की अधिशासी अधिकारी (ईओ) मंजू चौहान ने बताया कि क्षेत्र के ही एक व्यक्ति की ओर से नगर पंचायत की इस भूमि पर आठ सालों से कब्जा किया गया था। उक्त भूमि पर पुराना आम का बाग है। नगर पंचायत की ओर से कई बार संबंधित व्यक्ति को भूमि खाली करने के लिए कहा गया लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया।

इसके बाद नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए लेखपाल को मौके पर बुलाकर भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पंचायत अधिकारियों ने ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा हटवाया और पूरी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन




ईओ मंजू चौहान ने कहा कि नगर पंचायत की सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, सभासद रोशनलाल, साहब सिंह, मनोज कुमार, आकाश सैनी, शुभम सैनी, शीशपाल सहित नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें