भगवानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को पुलिस टीम उपचार के लिए रुड़की अस्पताल ले जा रही है। वहीं, घटना के बाद पुलिस की ओर से क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अन्य संदिग्धों की तलाश की जा सके।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है।