फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में गरजे कर्मचारी

विज्ञापन
रुड़की रोडवेज परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्म - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर डिपो परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के साथ ही मृतक और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रुका भुगतान कराए जाने की मांग उठाई। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन को आंदोलन में बदलने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डिपो परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि 28 फरवरी को कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक नोटिस परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा गया था लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। उनकी मांगों में मुख्य रूप से लंबित महीनों का वेतन तत्काल दिया जाए। स्वीकृत महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान के अंतर्गत एरियर भुगतान और एसीपी के नाम पर की जा रही रिकवरी के आदेश को रद्द कराए जाने की मांग की।
सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के स्थान पर निगम में कार्यरत विशिष्ट श्रेणी कर्मचारियों का चरणबद्ध नियमितीकरण किए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित 17 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा गया है लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सोम प्रकाश, संत कुमार, सतीश कुमार, बृजपाल सिंह, नरेश पाल, महकार सिंह, मामराज सिंह, गजेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, ईसम सिंह, अरविंद कुमार, अजय सैनी, ओमबीर सिंह, अल्ताफ अहमद, सचिन सैनी, ब्रजमोहन और नाथूराम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें