युवती ने अस्पताल कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बताया कि कर्मचारी ने गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात भी कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यूपी के जिला बिजनौर के थाना नागल क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति लक्सर स्थित अस्पताल में कर्मचारी है। कर्मचारी ने फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान उसने लक्सर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर कई बार गर्भपात भी कराया। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो इनकार कर दिया। कर्मचारी के घर पहुंची और जानकारी दी तो उसे घर से भगा दिया।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद