फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साथी ने शराब पिलाकर दिया था ट्रक चालक को गंगनहर में धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो ट्रक चालकों के बीच मामूली लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक चालक ने दूसरे को शराब पिलाने के बाद गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के ठोई गांव निवासी आजादवीर 16 फरवरी को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। परिजनों ने 12 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 26 मार्च को पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर मामले की नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन




छानबीन में सामने आया कि आजादवीर ट्रक चालक था और शराब का नशा भी करता था। पुलिस ने उसके साथी चालकों से पूछताछ की तो उन्हें अहम सुराग हाथ लगे। इसपर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो पुलिस ने उसे भटकाने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना बताई।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले आजादवीर को सहारनपुर क्षेत्र में डीजल की आवश्यकता पड़ी थी। उस दौरान उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य डाक्यूमेंट्स रखकर उसके ट्रक में करीब दो हजार रुपये का डीजल डलवा लिया। जब उसने अपने डाक्यूमेंट्स छुड़वाने को कहा तो आजादवीर गालीगलौज करने लगा। ऐसे में उसने उसे मंगलौर गंगनहर पुल पर शराब पीने के लिए बुला लिया और शराब पिलाने के बाद उसे नहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन




पुलिस ने अपहरण के मामले में गैर इरादतन हत्या व सबूत मिटाने समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी भी की है। पुलिस ने मृतक के शव को गंगनहर में काफी तलाश किया लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शिव कुमार उर्फ छोटू निवासी ग्राम लिसाड़ी थाना शामली उत्तर प्रदेश व हाल निवासी गांधी कॉलोनी नई मंडी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें