फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कश्यप निषाद संगठन की बैठक में शिक्षा पर दिया जोर

Mon, 20 Jul 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। बिंदुखड़क गांव में कश्यप निषाद संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समाज को शिक्षित और संगठित करने पर बल दिया गया। बैठक में राजबीर ने कहा कि उनका संगठन पिछले 20 वर्षों से समाज के लिए कार्य कर रहा है। सात राज्यों में उनके संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संजय कुमार ने कहा कि पंत नगर, हल्द्वानी और उधम सिंह नगर में हाल में ही कार्यकारिणी बनी है। संगठन उत्तराखंड से लक्सर सहित दो सीटों पर भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय स्तर से ही विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार सभी समाजों के लोगों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर धीरेंद्र कुमार, संजय, राजू और राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें