बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम छोटी लाम ग्रांट में ऊर्जा निगम की टीम ने छापा मारकर 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने बिजली चोरी की शिकायतों के आधार पर ग्राम छोटी लाम ग्रांट में छापे मारे। इस दौरान टीम ने 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके से बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे केबल भी जब्त कर लिए। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और चोरी करते पकड़े जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।