ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी की शिकायत पर कुड़ी गांव में छापा मारा। छापे के दौरान यहां दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभागीय टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल किया जा रहा केबल जब्त कर लिया। मामले में ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार सैनी ने आरोपी नौशाद और नाथीराम के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।